राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या और शव के टुकड़े करने के मामले में आरोपी हार्डवेयर इंजीनियर पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस उसकी दास्तां सुनकर हैरान रह गई। हार्डवेयर इंजीनियर ने एक सप्ताह पहले ही पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच ली थी। मारने और सुबूत मिटाने के तरीके के लिए उसने टीवी पर क्राइम के सीरियल देखे और इंटरनेट पर सर्च भी किया था। आरोपी से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सेफ्टी टैंक और नाले से बरामद शव के टुकड़ों से पता चला है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर के छह टुकड़े किए थे। हाथ, पैर और सिर को उसने सेफ्टी टैंक में डाल दिया जबकि धड़ को उसने पास के नाले में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
महिला की मौत
- फोटो : Amar Ujala
आरोपी आशु से पूछताछ में खुलासा हुआ कि घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियों की वजह से उसे अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दंपती का अक्सर झगड़ा होता था। एक सप्ताह पहले वह साजिश रचने के बाद केशवपुरम से धारदार चापड़ खरीदकर लाया था। इसके अलावा बोरे का भी इंतजाम किया था।
4 of 6
शव के टुकड़े निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव के टुकड़ों को सेफ्टी टैंक में डाल देता और पूछे जाने पर पत्नी के किसी के साथ चले जाने की बात कहता। उसने स्वीकार किया कि वह पत्नी से काफी प्यार करता था। पूरी वारदात के बाद उसे लगा कि वह भागकर कहां तक जा सकता है, इसलिए उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशु के घर के सामने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें रात ढाई बजे आशु को बोरा लेकर घर से निकलते हुए देखा गया। उसके साथ एक और युवक मौजूद था। आशंका है कि इसमें उसका भाई भी शामिल था। सोमवार को पुलिस उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सामान लाने के बहाने ले गया था घर
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी की हत्या करना चाहता था लेकिन इसकी भनक नहीं लगे इसलिए उसे शनिवार रात यह कहकर अपने घर ले गया कि उसे कुछ सामान लेकर आना है। पत्नी के घर पहुंचते ही उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और चापड़ लेकर शव के टुकड़े कर दिए। शरीर का अंग सेफ्टी टैंक में फेंकने के बाद उसने चापड़ को भी उसी में फेंक दिया।