फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार अमित बालियान के परिवार को देगी एक करोड़, पीरागढ़ी में लगी आग बुझाने में गई थी जान

Thu, 02 Jan 2020 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीरागढ़ी में लगी आग में एक दमकल कर्मी की मौत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पीरागढ़ी के उद्योग नगर में गुरुवार तड़के बैटरी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग के मामले की जांच दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट से कराने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार हादसे में मृत फायर ऑफिसर अमित बालियान के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगी।

विज्ञापन


हादसे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफसोस जताते हुए घायलों को हरसंभव मदद देने की बात कही है। घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि पीरागढ़ी के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर अफसोस है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि मामले में हरसंभव मदद की जाए।

दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि लोगों को आग से बचाते-बचाते एक जांबाज शहीद हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। दूसरी तरफ सरकार मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगी।
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी बोले...
पीरागढ़ी हादसे में लोगों का बचाव करने के दौरान घायल हुए फायर फाइटर अमित बालियान के निधन का दुखद समाचार मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके प्रियजनों को इस अपार क्षति का सहने की शक्ति दे।

अनाज मंडी हादसे की अभी तैयार नहीं हुई रिपोर्ट

दिल्ली के अनाज मंडी हादसे को करीब एक महीना हो गया है, लेकिन अभी तक इसकी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि सारे तथ्यों व सबूतों को इकट्ठा कर लिया गया है। इसे फिलहाल रिपोर्ट की शक्ल दी जा रही है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इससे पहले सरकार ने हादसे के तुंरत बाद मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें