फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो गुटों के झगड़े में दुष्कर्म के दोषी की पीट-पीटकर हत्या, पैरोल पर था जेल से बाहर

Thu, 23 Mar 2023 11:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह वारदात दो गुटों के बीच हुए झगड़े का परिणाम है। मृतक, घायल और गिरफ्तार सभी कूड़ा बिनने का काम करते हैं और यह सभी ड्रग्स के आदि हैं।
विज्ञापन
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक शख्स के सिर पर चोटें हैं और उसके साथ अन्य तीन लोग हैं जो घायल अवस्था में वहां पड़े हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीन का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान मो. रजा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान विजय उर्फ रहीम, सुंदर लाल और रफीक के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302/307/34 के तहत एफआईआर दर्ज की है और साथ ही मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की भी गिरफ्तारी भी की है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह वारदात दो गुटों के बीच हुए झगड़े का परिणाम है। मृतक, घायल और गिरफ्तार सभी कूड़ा बिनने का काम करते हैं और यह सभी ड्रग्स के आदि हैं। बताया जा रहा है कि मृतक एक दुष्कर्म के मामले में दोषी था और वह पैरोल पर बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें