फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बहन की शादी कराने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची

Tue, 07 Jul 2020 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चाचा से मांगी थी पांच लाख रुपये फिरौती की रकम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
 
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक ने बहन की शादी कराने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच दी। अपने भाई को अमरोहा, यूपी में कॉल खुद के अगवा होने की जानकारी दी और कहा कि बदमाश उसे छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोपी ने रुपये अपने चाचा से लेने की बात भी कही। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो घंटे में ही मामले का खुलासा कर आरोपी सलमान (24) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने सात बजे मुदस्सिर नामक शख्स ने अपने भतीजे के अगवा होने की सूचना वजीराबाद थाना पुलिस को दी थी। बताया कि भतीजे सलमान को किसी ने पुश्ता रोड पर कार से अगवा किया है। सलमान ने अपने भाई अरशद को अमरोहा में कॉल कर रुपये का इंतजाम करने की बात कही है। 

यह भी बताया कि उसे कमरे में बंद कर पीटा जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पीसी यादव ने तीन टीमों का गठन कर किया। एक टीम को पुश्ता रोड भेजा और दूसरी को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया। पता चला कि कॉल गाजियाबाद क्षेत्र से की गई है। एक टीम तुरंत गाजियाबाद में कॉल की लोकेशन पर पहुंची तो पता चला कि अब कॉलर की लोकेशन आनंद विहार बस अड्डे के पास आ रही है। 
विज्ञापन

इसके बाद मोबाइल वहीं बंद हो गया। पुलिस को सलमान आनंद विहार बस अड्डे के पास नाले के समीप बैठा मिला। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करने लगा। बाद में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने की बात स्वीकार कर ली। सलमान ने बताया कि बहन की शादी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। उसे पता था कि उसके चाचा के रुपये पास हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें