दिल्ली के वजीराबाद इलाके से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आ रही है जो ये बताती है कि हमारी एक छोटी सी लापरवाही हमारे नन्हे-मुन्हों की जान भी ले सकती है।
दरअसल वजीराबाद में पेंचकस से खेलते वक्त एक बच्चे की मौत की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह बच्चा एक साल का था।
वह पेंचकस से खेल रहा था और उसने खेलते-खेलते अपनी गर्दन चोक कर ली जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते मंगलवार की। इस घटना के बाद से बच्चे के परिवार समेत पूरे इलाके में मातम का माहौल है।