फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी, इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Jul 2019 06:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने आनंद विहार-इलाहाबाद-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल 5 जुलाई को इलाहाबाद से रात के 8.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04118 आनंद विहार टर्मिनल से इलाहाबाद के लिए 6 जुलाई को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 7:50 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 5:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। 2 वातानुकूलित 2 टीयर, 5 वातानुकूलित 3 टीयर, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन


एक अन्य ट्रेन 04781/04782 बठिंडा-अनूपगढ़-बठिंडा व ट्रेन संख्या 04783/04784 बठिंडा-सूरतगढ़-बठिंडा के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04781  बठिंडा-अनूपगढ़ दैनिक स्पेशल 7 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच चलेगी। बठिंडा से सुबह 6.40 बजे चलेगी व उसी दिन पूर्वाह्न 11.55 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04782 अनूपगढ़ से दोपहर 12:30 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 5:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी।

मार्ग में संगत, मंडी डबवाली, धाबन, संगेरिया, हनुमानगढ़, डाबली रतन, पीली बंगन, सूरतगढ़ जंक्शन, सरूपसर जंक्शन, श्री विजयनगर और राम सिंहपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04783/04784 बठिंडा-सूरतगढ़-बठिंडा के बीच चलेगी। दैनिक स्पेशल यह ट्रेन 6 जुलाई से 31 दिसंबर तक चलेगी। बठिंडा से शाम 7 बजे ट्रेन चलेगी व रात 10 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04784  सूरतगढ़ सूरतगढ़ से सुबह 6.20 बजे चलेगी व सुबह 9.30 बजे बठिंडा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें