फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को गोली मार साथी को छुड़ा ले गए बदमाश, 5 घंटे बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 01:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर-23 इलाके में रविवार तड़के 4 बजे गश्त के दौरान चोरी करते पकड़े गए बदमाश को थाने ले जाते सिपाही को उसके साथियों ने गोली मार दी। सिपाही के साथ मौजूद होमगार्ड के जवान को बदमाशों ने धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। इसके बाद वे साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। घायल सिपाही को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


द्वारका पुलिस ने वारदात के पांच घंटे के अंदर दो बदमाशों का मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इनसे असलहे व सामान बरामद हुआ है। इन बदमाशों पर चोरी, लूट औैर डकैती के दौरान कई बार पुलिस पर हमले के केस दर्ज हैं।

द्वारका सेक्टर-23 इलाके में सोमवार तड़के गश्त कर रहे सिपाही राजीव चौधरी और होमगार्ड अजय को एक गली से चीख सुनाई दी। दोनों वहां पहुंचे तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के एक साथी को राजीव ने दबोच लिया। पुलिस टीम उसे लेकर कुछ दूर ही पहुंची थी कि पीछे से उसके तीन साथी आ गए और राजीव को गोली मार दी। गोली राजीव की आंख के नीचे लगी। 
विज्ञापन


सिपाही के साथ मौजूद होमगार्ड अजय ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश साथी को छुड़ाकर ले गए। होमगार्ड जवान ने सूचना द्वारका पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को वेंकटेश्वर अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नई दिल्ली के आरटीआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी मारी गोली
द्वारका एसीपी राजेंद्र सिंह ने तत्काल टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सेक्टर-23 के गोल्फ लिंक रोड से जाते दो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे एक पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हरियाणा के फर्रुखनगर निवासी मोहम्मद अली और मोहम्मद सुल्तान बताए हैं। उन्होंने सिपाही को गोली मारने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस पर 2014 में भी कर चुके हैं हमला
पकड़े गए दोनों बदमाश 8 जघन्य मामलों में शामिल पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, द्वारका इलाके में वर्ष 2014 में दो बार इन्होंने पुलिसवालों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसमें हेडकांस्टेबल सोना राम और होमगार्ड रमेश झुलस गए थे। साल 2009 में इन्होंने बीएसईएस पावर स्टेशन पालम में डकैती के दौरान कर्मचारियों पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें