फरीदाबाद से दिल्ली आ रही एक मेमू ट्रेन(MEMU) उस वक्त बेपटरी हो गई जब वह दिल्ली के ओखला में थी। ट्रेन के बेपटरी होते ही उसमें बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मेमू ट्रेन के एक कोच का पहिया पटरी से उतर गया जिससे ट्रेन बेपटरी हो गई।
इसके बाद इस ट्रेन में सवार यात्रियों को एक अन्य ईएमयू में बिठाकर रवाना किया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ऐसा किस कमी से हुआ। घटना की सूचना पाकर रेलवे के डिविजनल मैनेजर और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
#Delhi: One MEMU train derailed in Okhla after a wheel of one of its coaches came off, no injuries/casualties reported. Passengers of the train shifted to another EMU train. Divisional Railway Manager and other officers at the spot. pic.twitter.com/u36SKMFgwa— ANI (@ANI) November 28, 2017