छात्र की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोपहर 2:38 बजे ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आंध्र प्रदेश के रहने वाले मृतक छात्र अल्टा भारत कुमार रेड्डी (25) अपने अंदर से बंद फ्लैट के भीतर मृत पाए गए।
सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह की साजिश (फाउल प्ले) की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे पढ़ाई से जुड़े तनाव (डिप्रेशन) की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।