पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को गश्त के दौरान जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के स्टेशन कंट्रोलर से एक व्यक्ति को सीआईएसएफ द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एएसआई मसूम रजा को सीआईएसएफ जवानों ने युवक को सौंपा। जवानों ने बताया कि बैग की जांच और तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ नजर आया था। जांच करने पर अंडरगारमेंट में छिपाकर रखा करीब 155 ग्राम पाउडर मिला।
मलेशिया में कपड़ा क्षेत्र में काम करने का दावा
पूछताछ में शोएब ने बताया कि वह मलेशिया में रहता है और कपड़ा क्षेत्र में काम करता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी मलेशिया के नागरिक हैं। उसके मुताबिक, वह 16 अक्टूबर को दिल्ली आया था और जामा मस्जिद इलाके के वासिर नाम के होटल में ठहरा था। घटना वाले दिन वह जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से लाजपत नगर जाने के लिए पहुंचा था, जहां तलाशी के दौरान पकड़ा गया।