फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 9 महीने बाद मोबाइल ने पकड़वाया बुजुर्ग महिला वैज्ञानिक का कातिल

Sat, 10 Aug 2019 10:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व जिले की दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सरिता विहार में रूपलता (72) की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ऑटो चालक ने लूटपाट के लिए उनकी हत्या की थी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने ऑटो चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन व लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, पिछले साल 10 नवंबर को सरिता विहार फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में रुपलता का शव मिला था। 12 नवंबर को उनके भाई ने बताया कि डीडीए फ्लैट्स, तैमूर नगर निवासी रूपलता उनके महिलापुर स्थित घर पर मिलने आई थीं।

9 नवंबर को वह 717 के रूट से तैमूर नगर के लिए निकलीं। वे घर नहीं पहुंचीं तो वसंत कुंज (साउथ) में मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रूपलता ने चेन, कुंडल, चूड़ियां और अंगूठी आदि पहनी हुई थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरिता विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज कर एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख में थानाध्यक्ष गोविंदपुरी सतीश राणा, एसआई नागेंद्र नागर और देवेंद्र की एसआईटी बनाई गई। पुलिस टीम ने कई जगह दबिश के बाद गंगानगर, राजस्थान से रूपलता का मोबाइल जब्त किया।

8 अगस्त को माजिद (22) और गोविंदपाल (39) को पुल प्रह्लादपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों दोस्त हैं और पुल प्रह्लादपुर में रहते थे। दोनों ऑटो चलाते हैं। माजिद ने बताया कि रूपलता ने 9 नवंबर को वायुसेनाबाद से उसका ऑटो तैमूर नगर के लिए लिया था।

लूटपाट की साजिश रच वह अन्य रूटों पर जाम होने की बात कहकर उन्हें सरिता विहार फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में ले गया और लूटपाट करने लगा। शोर मचाने पर उसने रूपलता को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह उनकी ज्वेलरी और मोबाइल लूटकर ले गया।

माजिद ने यह बात अपने दोस्त गोविंदपाल को बताई। गोविंदपाल ने माजिद से मोबाइल ले लिया और फेंकने की बजाय उसने अपने गंगानगर, राजस्थान में रहने वाले एक रिश्तेदार को दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें