फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आठ जगहों पर नुक्कड़ नाटक उत्सव मंथन का आयोजन, नॉलेज पार्टनर की भूमिका में रहा अमर उजाला

Sun, 28 Apr 2024 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस मौके पर अलग-अलग समाजसेवी संगठनों के सहयोग से अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। पूरे कार्यक्रम में अमर उजाला ने नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
नाटक के दौरान कलाकार और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीयू के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज की ओर से शनिवार को राजधानी में आठ जगहों पर नुक्कड़ नाटक उत्सव मंथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग-अलग समाजसेवी संगठनों के सहयोग से अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। पूरे कार्यक्रम में अमर उजाला ने नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक उत्सव के पहले दिन जनकपुरी, दिल्ली कैंट स्लम, शादीपुर, डीयू नॉर्थ कैंपस, एंड्यूज गंज, एनएफसी मार्केट, जेजे कॉलोनी सरिता विहार और ओखला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इसमें युवाओं में फैल रही नशे की लत, मीडिया के प्रति अशिक्षा व जागरूकता, भावनात्मक अशिक्षा, मानव तस्करी, पीढ़ी अंतराल और स्वास्थ्य कल्याण जैसे अन्य विषयों पर रोचक अंदाज में नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। करीब 400 से ज्यादा कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी कलाकार डीयू के छात्र हैं। रविवार को भी दिल्ली भर में इसी तरह विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें