फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पड़ेगा महंगा, 2000 रुपये का लगेगा जुर्माना

Fri, 17 Apr 2020 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पड़ेगा महंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में सड़कों के डिवाइडर, किनारे, इमारतों की सीढ़ियों और कोनों पर हमें आसानी से गुटखा, पान और खैनी के लाल पीक देखने को मिल जाते हैं। लोगों को इन चीजों से दूर रखने के लिए हमेशा ही नगर निकायों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि लोग नहीं मानते।

विज्ञापन


हालांकि अब सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों की खैर नहीं है। दिल्ली नगर निगम ऐसे लोगों पर बड़ा जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है। यह फैसला कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बेहद अहम है। 

दक्षिण दिल्ली की स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अब सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों पर दस गुना जुर्माना बढ़ाया जा रहा है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में सार्वजनिक जगहों पर थूकने के लिए 200 रुपये जुर्माने का प्रावधान है जिसे बढ़ाकर हम 2000 रुपये कर रहे हैं।
विज्ञापन


हम इसके लिए एक टीम बनाएंगे जो बाजारों और खुले इलाकों में नजर रखने के साथ ही लोगों से जुर्माना वसूलेंगी। हालांकि यह टीम कोरोना का कहर खत्म होने पर सड़कों पर उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें