फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः सड़कों पर सिर्फ एक प्रतिशत गाड़ियां, फिर भी 21 दिनों में कटे 32000 चालान

Fri, 17 Apr 2020 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज गति हमेशा से ही गाड़ी चलाने वालों को आकर्षित करती रही है लेकिन यह चालान को भी बुलावा देती है। दिल्लीवालों को भी लॉकडाउन के दिनों में खाली सड़कों पर तेज गाड़ी चलाने के एवज में चालान कटवाना पड़ा है। बता दें कि लॉकडाउन के पहले चरण यानी 21 दिनों में दिल्ली पुलिस ने 32,778 चालान काटे।

विज्ञापन


चालान की यह संख्या इसलिए भी बड़ी और थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि इस वक्त सिर्फ एक प्रतिशत गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन चालानों की खास बात ये है कि इनमें चालकों के एक ही रोड पर कई बार चालान हुए। करीब 90 प्रतिशत नियम तोड़ने वाले निजी कार चालक हैं।

बता दें कि सामान्य दिनों में जब करीब 10 लाख गाड़ियां सड़कों पर होती हैं तो लगभग 38000 चालान रोजाना होते हैं। पुलिस का कहना है कि इस वक्त जब गाड़ियां सड़कों पर न के बराबर चल रही हैं तो लोगों की यह आदत बन गई है कि बाजार जाने के लिए भी वो तेज गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चालान अक्सर लंबे विस्तार वाली सड़कों पर जैसे रिंग रोड पर कट रहे हैं। दोपहर तीन बजे से लेकर रात 10 बजे तक हालात ज्यादा खराब रहते हैं क्योंकि इसी दौरान ज्यादातर लोग जरूरी सामान खरीदने निकलते हैं।

पुलिस ने बताया कि चालक जब रास्ते में किसी ट्रैफिक पुलिस को नहीं देखते हैं तो वह गति तेज कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे चालकों को सचेत करना चाहते हैं कि अगर आप तेज वाहन चलाते हैं तो आप सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो सकते हैं और फिर ऑटोमेटिक प्रणाली के जरिए आपका चालान कट जाता है। इसलिए आपको वाहन चलाते वक्त ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें