फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : घरेलू यात्रियों को भी मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 तैयार; सेवाएं 17 से

Thu, 15 Aug 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार हो गया है। इस टर्मिनल से घरेलू विमानों का संचालन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार टर्मिनल-3 व 2 से स्पाइसजेट और इंडिगो के 13 विमानों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डे का नया अत्याधुनिक टर्मिनल 1 जल्द ही  चालू हो जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विमान यात्रियों को भी अब अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार हो गया है। इस टर्मिनल से घरेलू विमानों का संचालन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार टर्मिनल-3 व 2 से स्पाइसजेट और इंडिगो के 13 विमानों को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं इंडिगो अपनी 34 उड़ानों को टी-2, टी-3 से टी-1 पर 2 सितंबर को शिफ्ट करेगा। आधुनिक सुविधाओं से इस टर्मिनल को लैस किया गया है। इससे टर्मिनल-2 और 3 पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर व सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन


नए टर्मिनल को डायल ने फेज-3 की विस्तार योजना के तहत मूर्त रूप दिया है। इस टर्मिनल का उद्घाटन 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि 17 अगस्त से नए टर्मिनल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। विमान में बैठने के लिए इस टर्मिनल के यात्रियों को बस से विमान तक पहुंचने की आवश्यकता नहीं होगी। टर्मिनल-3 की तरह ही एरोब्रिज से सीधा यात्री विमान में जाकर बैठेंगे। नई इमारत यात्रियों को सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन वातावरण प्रदान करेगी।
प्रस्थान और आगमन

स्पाइसजेट के यात्रियों को उड़ान भरने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर एंट्री गेट-ए से प्रवेश करना होगा। इंडिगो की फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को पहली मंजिल पर एंट्री गेट 5 और 6 से नए टर्मिनल में प्रवेश करना होगा। सभी यात्री ग्राउंड फ्लोर पर समर्पित आगमन गेट से बाहर निकलेंगे। डायल ने इंडिगो और स्पाइसजेट यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्थान की दिशा को इंगित करने वाली सड़क के लिए साइनेज बोर्ड को लगाया है। इसके लिए इंडिगो और स्पाइसजेट प्रस्थान के लिए निर्देशित करने के लिए गार्ड को भी तैनात किया जाएगा। आगमन के लिए यात्रियों को टर्मिनल से बाहर आने के लिए उसी आगमन मार्ग का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


टर्मिनल-1 पर यात्री सुविधाएं
डायल ने भविष्य को ध्यान में रखकर 2019 में टर्मिनल विस्तार का काम शुरू किया था। इसे मास्टर प्लान 2016 के अनुसार बनाया गया है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए क्यू-बस्टर, मोबाइल चेक इन सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को चेक-इन काउंटर पर लंबी कतारों से बचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ऑटोमेटेड ट्रे रिट्रीवल सिस्टम, इंडिविजुअल कैरियर सिस्टम, कॉमन यूसेज सेल्फ सर्विस, एयरोब्रिज, सेल्फ बैगेज ड्रॉप कियोस्क सहित चेक-इन काउंटर जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। बेहतर शॉप और खाने की सुविधा भी इस टर्मिनल पर है।

प्रार्थना कक्ष भी बनाया
टर्मिनल के अंदर प्रार्थना कक्ष भी बनाया गया है। इसके साथ ही योग क्षेत्र विकसित किया गया है जहां शांत क्षेत्र में बैठकर योग किया जा सकेगा। लैपटॉप चार्जिंग स्टेशन, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, स्व-चिकित्सा कक्ष, बेबी केयर रूम, स्मार्ट वॉशरूम भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

मेट्रो की मजेंटा लाइन से जुड़ा है टर्मिनल
टर्मिनल आगमन और प्रस्थान के समय दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन से इस टर्मिनल को जोड़ा गया है। दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा नियमित अंतराल पर इस एयरपोर्ट पर उपलब्ध होगी। डीटीसी की शटल बस सेवा के माध्यम से टर्मिनल 2 और 3 से अच्छी तरह से इस टर्मिनल को जोड़ा गया है। विस्तारित पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिकअप और ड्रॉप-ऑफ लेन वाहन यातायात के अन्य संसाधन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें