साल 2011 में दर्जनों परिवार पाकिस्तान के सिंध से दिल्ली के मजनू टीला इलाके में पहुंचे थे। इसके बाद वह अपना गुजर बसर सड़कों पर सामान बेचकर कर रहे हैं। डीडीए के नोटिस से पाकिस्तानी शरणार्थियों में खलबली मच गई है।
मजनू टीला क्षेत्र में यमुना किनारे बसे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को अब बेघर होने का डर सताने लगा है। मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप को हटाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के नोटिस जारी किया है। यहां पाकिस्तान से आए 160 से अधिक परिवारों के 750 से अधिक लोग रहते हैं।
विज्ञापन
डीडीए ने 13-14 जुलाई को गुरुद्वारा मजनू का टीला के दक्षिण में यमुना बाढ़ के मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाने की घोषणा की है। डीडीए के नोटिस से पाकिस्तानी शरणार्थियों में खलबली मच गई है। उन्हें बेघर होने का डर सताने लगा है। साल 2011 में दर्जनों परिवार पाकिस्तान के सिंध से दिल्ली के मजनू टीला इलाके में पहुंचे थे। इसके बाद वह अपना गुजर बसर सड़कों पर सामान बेचकर कर रहे हैं।