फिलहाल निगम के करीब सभी पार्कों में बेंच लगाने की आवश्यकता है। बेंच लगने के बाद पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा है कि दिल्ली के सभी पार्कों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा। सभी वार्डों के लिए 5-5 लाख जारी कर दिए गए हैं।
पार्कों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर बेंच लगाने के लिए सभी वार्डों को पांच लाख रुपये जारी किए गए हैं। एमसीडी ने सभी 250 वार्डों को इस काम के लिए कुल 12.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस पैसे से निगम स्कूल, जोनल कार्यालय भवन, सामुदायिक हॉल, स्वास्थ्य केंद्र और वार्डों में एमसीडी की किसी अन्य संपत्ति के भीतर बेंच लगाई जा सकती है। लंबे समय तक निगम की सत्ता में रहे मौजूदा विपक्ष ने वार्डों के अंदर बेंच लगाने के लिए जारी की गई राशि को बहुत कम बताया है और इसे बढ़ाने की अपील की है।
फिलहाल निगम के करीब सभी पार्कों में बेंच लगाने की आवश्यकता है। बेंच लगने के बाद पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। बुजुर्गों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर निगम स्कूल, जोनल कार्यालय भवन, सामुदायिक हॉल, स्वास्थ्य केंद्र आदि में भी इस फंड से बेंच लगाई जा सकेंगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा है कि दिल्ली के सभी पार्कों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा। सभी वार्डों के लिए 5-5 लाख जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
निगम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि पार्षद फंड से पांच लाख रुपए खर्च कर विद्यालयों, कम्युनिटी सेंटरों, क्षेत्रीय कार्यालय व पार्कों में बेंच लगाना है, यह राशि इस कार्य के लिए बहुत ही कम है।