फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलती दिल्ली: सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर खुलेंगे कारोबार के नए रास्ते, व्यावसायिक विकास की तैयारियां

Sat, 14 Nov 2026 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली

सार

नमो भारत स्टेशन के आसपास तीन हिस्सों में कुल 5,015 वर्ग मीटर जमीन पर व्यावसायिक विकास किया जाएगा। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ यात्रियों को भी भविष्य में बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
काले खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख परिवहन केंद्र सराय काले खां की तस्वीर आने वाले समय में बदलने वाली है। यहां नमो भारत स्टेशन के आसपास तीन हिस्सों में कुल 5,015 वर्ग मीटर जमीन पर व्यावसायिक विकास किया जाएगा। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ यात्रियों को भी भविष्य में बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रॉपर्टी डेवलपमेंट की निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्टेशन क्षेत्र को आधुनिक शहरी ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करना है। योजना के तहत 21,063 वर्ग मीटर का आधार निर्माण क्षेत्र (बेस बिल्ट-अप एरिया) निर्धारित किया गया है।

तीन हिस्सों में होगा विकास, सबसे बड़ा हिस्सा पीडी-3
निविदा में तीन पॉकेट शामिल किए गए हैं। इनमें विकास के लिए पीडी-2 का क्षेत्रफल 1,196 वर्ग मीटर, पीडी-2ए का 1,083 वर्ग मीटर और पीडी-3 का 2,736 वर्ग मीटर है। इस तरह कुल 5,015 वर्ग मीटर क्षेत्र व्यावसायिक विकास के लिए उपलब्ध होगा। जबकि निर्माण के लिए पीडी-2 में 6,300 वर्ग मीटर, पीडी-2ए में 1,083 वर्ग मीटर और पीडी-3 में 13,680 वर्ग मीटर आधार निर्माण क्षेत्र तय किया गया है। तीनों को मिलाकर यह 21,063 वर्ग मीटर होगा।
विज्ञापन


चार परिवहन साधनों से जुड़ा है सराय काले खां
82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) प्रोजेक्ट है। सराय काले खां स्टेशन इस कॉरिडोर का प्रमुख मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब बनकर उभर रहा है। यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और रिंग रोड से सीधे जुड़ा है। हाल ही में एनसीआरटीसी ने सराय काले खां स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच 280 मीटर लंबा कवर फुटओवर ब्रिज भी शुरू किया है। इससे दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को भी इस क्षेत्र में पहुंचने की सुविधा मिलती है।

स्टेशन के आसपास विकसित होगा कारोबार
इस पहल को परिवहन और शहरी विकास को एक साथ-साथ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) यानी परिवहन केंद्रित विकास की अवधारणा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके तहत बड़े परिवहन केंद्रों के आसपास कार्यालय, बाजार, खुदरा कारोबार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और निजी निवेश आकर्षित होने की संभावना है।

45 साल के लिए होगा व्यावसायिक विकास
इस परियोजना को 45 साल के पट्टे पर विकसित किया जाएगा। एनसीआरटीसी ने इन परिसरों के विकास और संचालन के लिए 45 साल की लीज अवधि रखी है। विकास का जिम्मा लेने वाली कंपनी को जमीन और परिसर मौजूदा स्थिति में ही सौंपा जाएगा। निर्माण के लिए ढाई साल का समय निर्धारित किया गया है। एनसीआरटीसी ने निविदा दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। इच्छुक कंपनियां 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें