फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ शिक्षक देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर जेएनयू शिक्षक संघ ने 16 नवंबर को एक दिवसीय धरना देने का फैसला किया है। यह निर्णय संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। वहीं कुलाधिपति को पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय के मौजूदा हालात पर चिंता जताई गई। संघ ने कुलपति कार्यालय में शक्तियों के केंद्रीकरण, वैधानिक संस्थाओं और नियमों की अनदेखी और शिक्षकों की भागीदारी सीमित करने का आरोप लगाया है। पत्र में कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति में लंबे समय से हो रही देरी और कई मामलों में पदोन्नति लंबित रहने, नियुक्तियों और सेवा पुष्टि में अनियमितताओं के मुद्दे उठाए गए हैं। पीएचडी दाखिले में आरक्षण नीति के उल्लंघन का आरोप भी लगाया गया है। वहीं जेएनयू शिक्षक संघ अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार ने शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें