फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: बुजुर्ग की पहले तकिए से मुंह दबाकर की हत्या, फिर पाने से किए सिर के कई टुकड़े

Thu, 23 Feb 2023 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने पाने से इसलिए वार किए थे ताकि बुजुर्ग जिंदा ना रहे। आरोपी मुकुल वारदात के बाद ग्रीन पार्क चला गया। वहां उसने ठेके के तीन बीयर खरीदी और बीयर पीकर गिरी डियर पार्क में सो गया।
विज्ञापन
दिल्ली की पॉश फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक फार्म में बुजुर्ग सतीश कुमार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है। तीसरे आरोपी मुकुल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पहले बुजुर्ग की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई थी, फिर आरोपी भाई रवि कुमार, धर्मेंद्र व मुकुल ने हथौड़े से आठ से ज्यादा वार कर सिर के कई टुकड़े कर दिए थे। आरोपियों ने पाने से इस तरह वार किए थे कि बुजुर्ग का खून कमरे में चार से पांच फुट तक फैला हुआ था। 

विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज ने उसके भाई रवि को पहचान लिया था। बुजुर्ग ने धमकी दी थी कि वह सब को बता देगा इसके बाद मुकुल ने तकिए से मुंह दबाकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
 

10-12 बार किए पाने से वार

इसके बाद पाने से बुजुर्ग के सिर पर 10 से 12 बार वार हत्या कर दी। आरोपियों ने पाने से इसलिए वार किए थे ताकि बुजुर्ग जिंदा ना रहे। आरोपी मुकुल वारदात के बाद ग्रीन पार्क चला गया। वहां उसने ठेके के तीन बीयर खरीदी और बीयर पीकर गिरी डियर पार्क में सो गया।  शाम को जब उसकी नींद खुली तो वह घर पहुंचा और घरवालों को फोन करने लगा।  इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लूटपाट के वक्त खुल गई बुजुर्ग की आंख तो उतारा मौत के घाट

आरोपियों का कहना है कि जब वह घर में लूटपाट कर रहे थे तो बुजुर्ग की आंख खुल गई थी। बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा रवि को पहचाने जाने का डर था। प्लास से भी बुजुर्ग के सिर पर वार किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी निवासी तीनों भाई पूरी तैयारी के साथ वारदात करने आए थे। रवि को रंगाई-पुताई का काम करने के दौरान पता लग गया था बुजुर्ग अकेले रहते हैं और उनके पास काफी जूलरी व नकदी हो सकती है।

तीनों आरोपी हथौड़ा, कटर, प्लास, रस्सी और पेचकस आदि लेकर आए थे। वारदात के लिए रात में ही ऑटो भी चोरी किया था। मुकुल ऑटो चलाकर दोनों भाइयों को लाया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि आरोपी ऑटो से रात करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद दो आरोपी पॉलिथीन में लूट का समान लेकर रात 1.58 बजे निकले थे।

पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, इंस्पेक्टर अजीत सिंह व हवलदार विक्रम की टीम आरोपियों तक पहुंच गई। बुधवार देर शाम तक पुलिस तीसरे भाई मुकुल को पकड़ने लिए जगह-जगह छापे मार रही थी।
विज्ञापन

बीट अफसर की सूझबूझ से आरोपी पकड़े गए

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वारदात के बाद यूपी भागने की फिराक में थे। बीट अफसर विक्रम की सूझबूझ से आरोपी भागने से पहले ही पकड़ में आ गए। वारदात के बाद हवलदार विक्रम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। विक्रम को एक फुटेज में दिखा कि तीन आरोपी एक ऑटो को धक्का दे रहे हैं।

आरोपियों ने वारदात के बाद ऑटो को स्टार्ट नहीं किया था। विक्रम ने फुटेज लोगों को दिखाई तो पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रवि की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर रवि व धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत

बुजुर्ग की हत्या के बाद फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में काफी बुजुर्ग अकेले रहते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा कैसे होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें