दिल्ली में लोगों को अभी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में देश की राजधानी में भारी जल जमाव की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बीपी यादव ने कहा कि दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है हालांकि इससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।