फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में तेज हवा से गिरे पेड़; कई गाड़ियों को नुकसान

Fri, 16 May 2025 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम बदल गया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फरीदाबाद में तेज हवा के साथ आई बारिश से नीलम रेलवे रोड पर पेड़ गिए।
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत एनसीआर में आज शाम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के धौला कुआं और फरीदाबाद में जमकर बारिश हुई और कई इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। फरीदाबाद में तेज आंधी और बारिश से सड़कों पर पेड़ टूट गए हैं। जिसकी वजह से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन

 

दिन में सूरज ने बरसाई आग, शाम को बारिश ने दी राहत
दिल्ली-एनसीआर में दिन में सूरज ने आग बरसाई। इस कारण से शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज रहा। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया और दिन में ही रात हो गई। शाम को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि तापमान 41-43 डिग्री के बीच ही रहने और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर कड़े किए हुए थे। चिलचिलाती धूप ने झुलसाने देने वाली गर्मी का अहसास कराया। तेज गर्मी के कारण पारे ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। आयानगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, पालम में 43.3, रिज में 43.2 और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन भर झुलसाने देने वाली गर्मी के बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 001.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का ऐसा मिजाज शनिवार को भी बना रहेगा। हल्की बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान 41-43 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। 18 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 15-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 19 मई से तापमान में कुछ कमी आएगी और तापमान 37-39 डिग्री के बीच रहेगा। 22 मई को एक बार फिर से बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान विभाग ने जताया है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 42.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.2 डिग्री सेल्सियस
17 मई को सूर्यास्त: शाम 7:06 मिनट
18 मई को सूर्योदय: सुबह 5:29 मिनट
 



फरीदाबाद में बारिश के बाद नुकसान - फोटो : अमर उजाला
आंधी संग तेज बारिश से प्रदूषण और गर्मी से राहत
शहर की हवा दिन-ब-दिन खराब होगी जा रही है। तीन से लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बदलाव हो रहे हैं। शुक्रवार की शाम को चली धूल भरी आंधी ने भी अपना दबाव बनाया है। शहर की गलियां धूल की चादर में खोई हुई दिखी। तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ टूट कर रास्तों में बिखर गए। हालांकि कुछ ही देर बाद तेज आंधी के बाद बारिश ने भीषण गर्मी और प्रदूषण से शहरवासियों को राहत भी दिलाई। बारिश के बाद लोगों ने इंद्रधनुषी रंगों को फोन में कैद किया।

फरीदाबाद में बारिश के बाद नुकसान - फोटो : अमर उजाला
आंधी तूफान से गिरे बिजली के पोल और पेड़
ग्रेनो के सेक्टर पी-3 स्थित एक कॉलोनी में 24 मीटर रोड पर एक पेड़ टूट कर नीचे गिर गया। जिससे आवाजाही बाधित रही। वहीं सेक्टर फाई-3 के केन्द्रीय विहार सोसाइटी में दसवीं मंजिल से टीन की बनी खिड़की का दरवाजा टूट कर नीचे गिर गया। साथ ही एक कार के ऊपर पेड़ टूट कर गिर पड़ा। दनकौर में भी कई जगह पेड़ के गिरने से लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं दर्जनों बिजली के पोल गिरने से बिजली बाधित रही। बिलासपुर से दलेलगड़ जाने वाले रास्ते पर दर्जनों पेड़ों को नुकसान हुआ। बागपुर चौराहे पर पेड़ टूटकर गिर गया जिससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

फरीदाबाद में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
दिन-ब-दिन खराब हो रही शहर की हवा
बृहस्पतवार की शुरुआत जहां धुंध भरी सुबह से हुई, वहीं शुक्रवार की शाम को 16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी ने शहर को धूमिल कर दिया। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 246 दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार की शाम को चली आंधी से वायु प्रदूषण पर प्रभाव बढ़ा है।

आंखों में जलन पैदा कर रहा प्रदूषण
वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से आंखों में जलन, आंखों से पानी आना इसके अलावा अस्थमा, ब्रोंकाइटिप्स, श्वसन संक्रमण, एक्जिमा, माइग्रेन सिरदर्द, स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर जैसी समस्या हो सकती है। बच्चे वायु प्रदूषण से अधिक प्रभावित होते हैं क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पूर्ण विकसित नहीं होती है और बच्चे वयस्क की तुलना में तेजी से सांस लेते हैं। ऐसे में खराब एक्यूआई वाले दिनों में बाहरी गतिविधियों को सीमित करें। बाहर जाते समय मास्क पहनें।-डॉ आयुष वर्श्नेय, एमबीबीएस, डीसीएच,डीएनबी (बाल रोग विशेषज्ञ)

बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट मगर हवा अब भी खराब
शुक्रवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान ने 41 डिग्री तक पहुंचकर चिलचिलाती गर्मी का अहसास कराया। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और धूल भरी हवाएं चलीं। बाद में वातावरण में नमी के कारण उमस बढ़ गई।

उधर एक्यूआई भी 316 से घटकर 267 पहुंच गया है, जोकि खराब की श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हुई बारिश से थोड़ी ठंडक महसूस की गई, लेकिन राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। वहीं एक्यूआई घटने के बाद भी हवा खराब रही। अगले दो से तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 'ब्रांडिंग दिल्ली' से राजधानी को पर्यटन हब बनाने पर जोर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें