फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: आज और कल आंधी के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; छाये रहेंगे बादल

Fri, 22 Aug 2025 01:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवाएं राहत पहुंचा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाए। दोपहर आते-आते बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद कई इलाकों में आंधी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी ने और परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, 23 तारीख के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Court Strike: सभी जिला अदालतों में कल से दो दिन की रहेगी हड़ताल, एलजी की अधिसूचना के खिलाफ प्रदर्शन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें