फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार, भाजपा विधायक पर शारीरिक हिंसा का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मामले को लेकर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत भी दी गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और शिकायत की प्रति वायरल है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक हरीश खुराना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोती नगर स्थित आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में बृहस्पतिवार को इंटर्न डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार और शारीरिक हिंसा का भाजपा विधायक हरीश खुराना और उनके समर्थकों पर आरोप लगा है। इस घटना पर एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन सहित कई दूसरे अस्पतालों की एसोसिएशन ने निंदा की है।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत भी दी गई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और शिकायत की प्रति वायरल है। हालांकि शिकायत की प्रति के प्राप्त किए जाने को लेकर उस पर कोई हस्ताक्षर नहीं थे।

शिकायत पत्र के अनुसार घटना अस्पताल के कैजुल्टी विभाग में सुबह सवा 11 बजे हुई थी। एक बच्चे को अंगुली में मामूली चोट लगने पर चार-पांच लोगों का समूह उपचार के लिए लाया था। इंटर्न डॉक्टर अपने रोजाना के काम में व्यस्त था। बच्चे के उपचार के लिए थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा गया। इस बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विधायक से जान-पहचान का हवाला दिया। जब उनसे शांतिपूर्वक तरीके से बात की जा रही थी तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच उनमें से एक शख्स खुद को क्षेत्र का विधायक कहते हुए आगे आया। कंधे को पकड़ा और सीट पर धकेल दिया। जब दूसरे डॉक्टर समर्थन में आए तो उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई। शिकायत पत्र में पूरे घटनाक्रम की जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज जारी करने, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने, विधायक द्वारा माफी मांगने सहित कई दूसरी मांग की गई है। वहीं इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि मामले को सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें