फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा-गुरुग्राम में बरसे बदरा; गर्मी से मिली लोगों को राहत

Tue, 17 Jun 2025 02:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम

सार

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। नोएडा और गुरुग्राम में बारिश हो रही है। वहीं कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
बारिश के बीच गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दोपहर करीब दो बजे मौसम पूरी तरह से बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया है। वहीं, खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में हल्की बारिश के साथ मौसम बदला
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने शहर को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश सुबह से ही देखी जा रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है और फिज़ा को खुशनुमा बना दिया है।
विज्ञापन


नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश 
वहीं में दोपहर दो बजे के करीब मौसम अचानक से बदल गया। तेज हवाएं और बिजली कड़की और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। फरीदाबाद में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया। वहीं तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। इसके अलावा बुलंदशहर में तेज बारिश हुई।

खराब मौसम के चलते 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा के सूत्र के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मरीज के पेट में चम्मच: 30 मिनट में निकाली आठ सेमी लंबी स्पून, दुर्लभ मामले में डॉक्टरों ने किया कमाल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें