फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ठंड-कोहरे के साथ प्रदूषण की मार: 200 रही विजिबिलिटी, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित; हवा बेहद खराब

Mon, 29 Jan 2024 08:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीार में भी ठंड बढ़ा रही है। सोमवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। वहीं बीते रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप नहीं खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है। 
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरे ने धीमी की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार की सुबह भी कोहरे की हल्की चादर दिखाई दी। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। अक्षरधाम फ्लाईओवर के आस-पास कोहरे की हल्की परत दिखाई दी है। खराब मौसम के कारण दिल्ली आने और यहां से जाने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। कुछ गाड़ियां रद्द की दी गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशान हो रही है। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं खिली।

विज्ञापन

दिल्ली में कोहरे की हल्की परत
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में कोहरे की हल्की चादर दिखी। कर्तव्यपथ पर सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हल्का कोहरा दिखा। कोहरे की वजह से कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे की स्थिति देखी गई। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा दिखा। वहीं बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में हल्का कोहरा दिखा। 

दिल्ली की इतनी रही विजिबिलिटी
वहीं अगर दृश्यता की बात करें तो दिल्ली के पालम इलाके में सोमवार सुबह 200 और सफदरजंग में 500 दृश्यता रही। वहीं पंजाब के पटियाला में 200, अमृतसर में 500, गंगानगर और जयपुर में 500, बरेली, बहराईच, गोरखपुर में 25, वाराणसी, लखनऊ और सुल्तानपुर में 50 विजिबिलिटी रही। 



आज से राजधानी में बढ़ेगा पारा
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। आया नगर में 6.8, जाफरपुर में 7.7, रिज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 16.9, लोधी रोड में 17.0, आया नगर में 19.2, जाफरपुर में 19.5 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 31 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।

ट्रेनों पर पड़ रही कोहरे की मार
उत्तर भारत में ना तो कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है और ना ही घने कोहरे से। कोहरे ने तो यातायात के सभी संसाधनों पर एक तरह से पहरा लगा दिया है। रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेन जहां लगातार देरी से संचालित हो रही है वहीं विमानों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित हो रही है। रविवार को रनवे की दृश्यता घटने की वजह से अंतरराष्ट्रीय के साथ ही घरेलू विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार देर रात से रविवार तक 295 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए। इसी तरह कोहरे ने 77 से अधिक ट्रेनों की गति को थाम लिया।

ट्रेनों के अलावा हवाई यात्रा पर भी असर
कोहरे का कहर लगातार जारी है। अन्य दिनों की तरह ही घने कोहरे ने ट्रेन व विमानों की आवाजाही को प्रभावित किया। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले 70 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए वहीं 225 से अधिक घरेलू विमानों देरी से उड़ान भरे। इनमें सबसे अधिक जयपुर, चैन्नई, गोवा, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद के विमान शामिल थे।



उधर, नई दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 77 से अधिक ट्रेन कोहरे की गिरफ्त में पड़ने की वजह से देरी से पहुंची। वाराणसी-नई दिल्ली राजधानी 7 घंटे की देरी से पहुंची वहीं अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत भी 6:30 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा हैदराबाद-नई दिल्ली 9 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इसी तरह पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 8 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 9 घंटे, आजमगढ़-दिल्ली 10 घंटे, रीवा-आनंद विहार 6 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इस वजह से वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेन भी परिवर्तित समय से रवाना की गई।

राजधानी की हवा बेहद खराब
राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 365 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। 



इसमें शनिवार के मुकाबले आठ सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। पूरे दिन धूप नहीं खिली। आठ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। 25 इलाकों की हवा बेहद खराब रही। साथ ही, दो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।
 
विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम 269 एक्यूआई रहा। यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 344, गाजियाबाद में 317, नोएडा में 313 व गुरुग्राम में 284 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें