फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के कई इलकोंं में बारिश, मौसम का मिजाज बदला, गुरुग्राम में गिरे ओले

Fri, 29 May 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश में निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिनभर की धूप के बाद एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसमें बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं पारा नीचे गिरने से उमस भी कम हो गई है। गुरुग्राम के सोहना और आसपास के इलाके में ओले भी गिरे हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश से लोगों को राहत मिली। पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम करीब चार बजे नई दिल्ली के वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के रीजनल हेड डॉ. कुलदीप ने जानकारी दी कि दिल्ली में दो-तीन घंटे में हल्की बारिश होगी और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।

आईएमडी के उप-महानिदेशक आनंद शर्मा ने भी शुक्रवार को बताया कि अभी दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगले 4 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने वाला है, 24 घंटों के बाद पूरे भारत से लू खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें