रविवार सुबह छाए हल्के कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 4-8 किमी की गति से हल्की ठंडी हवा चली।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर खिली हल्की धूप से ठंड से मामूली राहत मिली। पारा भी सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शाम ढलते ही तेज हवाओं के कारण ठंड महसूस होने लगी। वहीं, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम साफ हो गया और तापमान में गिरावट होने से ठंड में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
रविवार सुबह छाए हल्के कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 4-8 किमी की गति से हल्की ठंडी हवा चली।
प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1-1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।