सुबह के समय अच्छी ठंड है। दिन में गर्मी चुब रही है, जबकि शाम को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 12, रिज और आया नगर में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
आज भी होगा गर्मी का अहसास
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। दिन में कभी-कभी तेज हवाएं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार तापमान बढ़ने का मुख्य कारण लंबे से समय से जारी शुष्क मौसम, धीमी सतही हवा और पश्चिमी हिमालय पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है।
हालांकि, बुधवार रात पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे 13 से 15 फरवरी के बीच पहाड़ों पर मौसम साफ हो जाएगा। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी, जिससे तापमान में अंतर आएगा और निचले स्तर की हवा तेज होगी। अगले तीन दिनों में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। बल्कि, इस दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।