फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह बारिश, वीकेंड तक खुशनुमा रहेगा मौसम, जानें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 17 Jul 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

19 और 20 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार की रात बारिश हुई। राजधानी में मौसम अगले छह दिन तक सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहेंगी। इस बीच एक दिन झमाझम बारिश का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे या उसके आसपास बने रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

विभाग का कहना है कि 19 और 20 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, उमस परेशान कर सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में तेज धूप खिली लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा पर बारिश नहीं हुई। 
विज्ञापन

हालांकि, एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 66 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें