फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कई दिनों की उमस के बाद जमकर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 15 Sep 2019 02:52 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश ने दी दस्तक - फोटो : PTI
विज्ञापन

कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की छुट्टी के दिन दिल्ली एनसीआर के मौसम ने करवट बदली है। रविवार सुबह से ही सुहाने मौसम के बाद दोपहर होते-होते दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में बादल झमझमा कर बरस गए। 

विज्ञापन


कई दिनों तक कड़ी धूप और उमस वाली गर्मी के बाद रविवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। हालांकि सुबह से ही लोगों ने सुहाना मौसम और ठंडी हवाएं देख कर बारिश का अंदाजा लगा लिया था। 

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। सड़कों पर थोड़ा बहुत पानी भर गया है, लेकिन इससे लोगों को खासा परेशानी नहीं हो रही है। कई दिनों के बाद हुई इस बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के लोग काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें