नजफगढ़ में सड़क में गड्ढा होने की वजह से उसमें एक ट्रक गिर गया। जिसकी वजह से वहां जाम लग गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद तक में कई ऐसे इलाके हैं जहां पानी भरने से शहर की गति रुक सी गई है।
दिल्ली में बुधवार को इतनी ज्यादा बारिश हुई कि दिल्ली की कई सड़कें जलमग्न हो गईं तो कई धंस गई हैं। वहीं दिल्ली के खैरा मोड़ से नजफगढ़ जाते हुए मेट्रो साइट व एक घर धंस गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।
विज्ञापन
वहीं नजफगढ़ में सड़क में गड्ढा होने की वजह से उसमें एक ट्रक गिर गया। इस हादसे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जो बुधवार रात का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क धंसने के बाद वहां पुलिस की तरफ से इलाके का घेराव भी किया गया था।
नजफगढ़ की ओर आ रहे ट्रक को वहां मौजूद लोगोंं ने रुकने के लिए भी कहा लेकिन शायद चालक को सुनाई नहीं दिया। रात का अंधेरा था और ट्रक देखते ही देखते गड्ढे में जा गिरा। हालांकि अभी इसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।