फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर की हत्या से लेकर कर्ज के चलने बच्ची बेचने तक, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर की बड़ी खबरें

Thu, 19 Sep 2019 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्राइम की खबरें
विज्ञापन

दिल्ली के अमर कॉलोनी के रहने वाले युवक की हत्या के पीछे उसकी लिव-इन पार्टनर का हाथ होने के खुलासे से सनसनी मच गई। वहीं जेजे कॉलोनी इलाके में मां की ममता का हैरान कर देने वाला रूप सामने आया। कर्ज उतारने के लिए एक मां ने 15 वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में मानव तस्कर को बेच दिया। किशोरी किसी तरह बचकर तस्कर के चंगुल से भाग निकली और पुलिस तक पहुंच गई।

विज्ञापन


इधर बुलंदशहर में चल रहे नुमाइश मेला देखने गए तीन किशोरों को पड़ोसी गांव निवासी दबंगो ने बंधक बना लिया था। एक किशोर का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला और सेना के सेवानिवृत्त कर्नल को इंश्योरेंस पॉलिसी में मोटी रकम देने का झांसा देकर 1.02 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया। यहां एक साथ पढ़ें दिल्ली एनसीआर में क्राइम की वो खबरें जो आज दिनभर चर्चा में रहीं-

हत्याकांडः लिव-इन पार्टनर ने ही रची थी खौफनाक साजिश, कारण जान पुलिस भी हैरान

पुलिस ने दिल्ली की अमर कॉलोनी में बीते दस सितंबर को नेपाली युवक सुनील कुमार की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि युवक की लिव-इन पार्टनर ने ही सुनील की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी जिसमें उसके साथ कई और लोग शामिल थे। जानिए क्यों अपने ही प्यार को युवती ने उतारा मौत के घाट...  

कर्ज उतारने के लिए मां ने बेटी को एक लाख में बेचा, जिस्मफरोश के चंगुल से बच निकली किशोरी

बवाना जेजे कॉलोनी इलाके में कर्ज उतारने के लिए एक मां ने 15 वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में मानव तस्कर को बेच दिया। किशोरी किसी तरह बचकर तस्कर के चंगुल से भाग निकली और पुलिस तक पहुंच गई। आगे जानिए फिर क्या हुआ...  

सेवानिवृत्त कर्नल से 1.02 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया मामला

सेना के सेवानिवृत्त कर्नल को इंश्योरेंस पॉलिसी में मोटी रकम देने का झांसा देकर 1.02 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उनकी ओर से आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड एजीआई दिल्ली ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर... 

दोस्तों संग नुमाइश देखने गया था नौवीं का छात्र, संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मची सनसनी

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमपुर में चल रहे नुमाइश मेला देखने गए तीन किशोरों को पड़ोसी गांव निवासी दबंगो ने बंधक बना लिया था। जिनमें से एक किशोर का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पढ़ें क्या हुआ उसके साथ...  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें