फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Double Murder: दिल्ली में दोहरा हत्याकांड, दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से किए वार, दोनों की मौत

Mon, 14 Jul 2025 07:39 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Delhi Double Murder - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है। वारदात की सूचना पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड सामने आया है। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया। 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था। 
विज्ञापन

फिलहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। तिलक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें