फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Bomb Threat: जिहाद की आग हमारे दिलों में है... हम आग बन गए; पढ़ें धमकी भरे मेल में और क्या-क्या लिखा

Wed, 01 May 2024 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों में बम की खबर मिलने से हड़कंप मचा है। अज्ञात मेल से धमकी दी गई है। धमकी भरे मेल मिलने के बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन  तक अलर्ट है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
Delhi NCR Schools Receive Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 100 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, इन ईमेल में स्कूलों में बम रखे होने की बात है, स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल जैसे कई हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई, छात्रों को आनन-फानन घर भेज दिया गया। उधर, स्कूल पहुंचे अभिभावक भी बहुत परेशान दिखे। हालांकि पुलिस ने अभिभावकों से कहा है कि वो बिल्कुल न घबराएं।

बम थ्रेट के बाग सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और मौके पर मौजूद है। स्कूलों की जांच की जा रही है, कई स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला है। स्कूलों में बम की खबर मिलने की सूचना पर गृह मंत्रालय की भी नजर बनाए है। साइबर टीम ने ई-मेल की आईपी एड्रेस का पता लगा लिया है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, धमकी का मेल रूस से आया है।
विज्ञापन




उधर, दिल्ली के एलजी ने पुलिस कमिश्नर से बात की है, साथ ही दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम धमकियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। दिल्ली पुलिस को स्कूल परिसरों में गहन तलाशी लेने, दोषियों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई चूक न हो। आइए आपको बता दें कि उस मेल में क्या लिखा है।
Trending Videos

धमकीभरे ई-मेल में ये लिखा
"हमारे हाथों में जो लोहा है वह हमारे दिलों को गले लगाता है। इंशाअल्लाह, हम इन्हें हवा में उड़ा कर तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तुम्हारे घिनौने शरीरों को चीर देंगे। हम तुम्हारी गर्दन और चेहरे को फाड़ देंगे। अल्लाह की मर्जी हुई तो हम तुम्हें आग की लपटों में डाल देंगे। जिससे तुम्हारा दम घुट जाएगा। काफिरों के लिए जहन्नुम में अलग आग है। काफिरों, इंशाअल्लाह, तुम इसी आग में हमेशा के लिए जल जाओगे। आगे लिखा कि आपके द्वारा पैदा की गई बुराई से धुआं आसमान में उतरेगा। आपके पास बहुत सारा खाली लोहा है, किसी भी मात्रा में किसी भी शून्य में कोई शक्ति नहीं है, यह सब दूर जा रहा है। क्या तुमने सच में सोचा था कि बचपन से तुमने जो भी बुराइयां की हैं, उसका कोई जवाब नहीं होगा, हमारे दिलों में जिहाद की आग जला दी गई है। हम वह आग बन गए हैं, इंशाअल्लाह जो सिर्फ बदले की वकालत करता है।"

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 के करीब स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

बम की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग का दस्ता भी मौके पर पहुंचा। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक कुछ नहीं मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें