फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rains: दिल्ली समेत एनसीआर में झमाझम बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत

Sat, 28 Jun 2025 03:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Weather Update Today: दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद जैसे शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के वक्त कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
नोएडा में बारिश से मौसम सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

विज्ञापन

 


मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में भी शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दुपहिया वाहन चालक बारिश का आनंद लेते नजर आए।
 
वहीं नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में दोपहर के वक्त आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज के लिए किया था यलो अलर्ट

ये भी पढ़ें:  रोड रेज या लव एंगल?: मृतक की मां बोली- स्कूटी टच होने पर नहीं, लड़की...; शाहदरा हत्याकांड में आया नया मोड़


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें