फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिन में चटक धूप, शाम होते-होते बदला मौसम, कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 18 Apr 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात में लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी। उधर, इस वक्त खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। बारिश होने से गेहूं के किसान मायूस हो गए।
विज्ञापन
बारिश रुकने के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से अचानक मौसम ने करवट ली। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पहले दिन में चटक धूप निकली और पारा दो डिग्री चढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आद्रता भी कम होकर 25 फीसद की रह गई थी। लोगों को दिन में गर्मी ने खूब सताया। वही, शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज गर्जना के साथ रात को आठ बजे बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के चलते पारा लुढ़क कर 20 डिग्री से नीचे आ गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने और हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम में यह अचानक से परिवर्तन आया है। अभी अगले दो-तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। दिन और रात में लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत रहेगी। उधर, इस वक्त खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। बारिश होने से गेहूं के किसान मायूस हो गए। जहां उनकी कटाई का काम बीच में रुक गया। वहीं उनको नुकसान होने का डर भी सता रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद यादव ने बताया कि अभी इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। धूप निकलने पर 10 घंटे बाद दोबारा से कटाई का काम शुरू हो सकता है। यदि इससे ज्यादा बारिश होती है तो नुकसान हो हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना
19 अप्रैल को भी हल्की बारिश व 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। इस कारण से 22 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच दर्ज होगा।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- बेजुबान से हैवानियत: 'जर्मन शेफर्ड को गाड़ी से बांध 3KM तक घसीटा'; भौंकने पर बच्चा गिरा तो उसका पिता बना जल्लाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें