फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वाले फरार: फंदे पर लटका मिला शिवानी का शव, दो साल पहले हुई थी शादी; परिजन बोले- हत्या की गई

Fri, 18 Apr 2025 03:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजन व मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शिवानी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, साल 2023 में मृतका की शादी गांव निवासी मोनू कुमार से हुई थी, जो पिलखुवा में ऑटोमोबाइल्स की दुकान करता है। घटना की सूचना मिलते ही शिवानी के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आत्महत्या को नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाइयों और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मृतका के ताऊ के लड़के कृष्णा ने बताया कि शिवानी का शव बरामदे में मिला। परिजनों का कहना है कि परिस्थितियां आत्महत्या की नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें