पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से हो सकती है बारिश
राजधानी में 4 अक्तूबर से नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की मानें तो इसका उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों पर तगड़ा असर नजर आएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर अरब सागर और समीपवर्ती सौराष्ट्र तट पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन से एक ट्रफ पूर्वी राजस्थान होते हुए दक्षिण-पश्चिम यूपी तक बनी है। इसका मैदानी इलाकों पर भी असर देखा जा रहा है।