फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की वायु गुणवत्ता, 209 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 28 Nov 2020 12:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले अनुकूल हवाओं की वजह से उसमें सुधार देखने को मिला था। दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 137 दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को एक्यूआई 302 व 413 रहा था।

मालूम हो कि शुक्रवार को हवाओं की तेज गति और पराली जलाने की घटनाओं से प्रदूषण में कम योगदान की वजह से दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ रही। हालांकि, शुक्रवार रात को हवाओं की गति मंद पड़ने से प्रदूषकों का एक बार फिर जमाव शुरू हो गया।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली जबकि शनिवार को इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फसलों की कटाई का सीजन खत्म होने के साथ दिल्ली के प्रदूषण में पराली का योगदान भी कम हुआ है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के मुताबिक शुक्रवार को पीएम-2.5 प्रदूषक के मामले में पराली का योगदान महज दो प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तपमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें