फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस में घुसी इनोवा, कार सवार चार की मौत

Sat, 28 Nov 2020 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आगे जा रही रोडवेज की एक बस में इनोवा कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ। 

एक व्यक्ति की हालत गंभीर
इनोवा कार में बैठे पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें