फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली एनसीआर की हवा अब भी जहरीली, नोएडा में स्थिति गंभीर, जानिए आज का AQI

Sat, 10 Dec 2022 10:20 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए वायु प्रदूषण लगातार गंभीर खतरा बना हुआ है। शनिवार सुबह नोएडा की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। शनिवार सुबह को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 316 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता 293 एक्यूआई के साथ  'खराब' श्रेणी में रही। नोएडा की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 478 रहा।

विज्ञापन




बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज की गई। एनसीआर के दूसरे शहरों की एक्यूआई 300 से कम यानी खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के एक्यूआई में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पीएम-2.5 और पीएम-10 की प्रदूषण में करीब 55 फीसदी हिस्सेदारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली में अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण इसका असर तीन से चार दिन में मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम में तेजी से बदलाव होने से 15 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गुनगुनी धूप ने ठंड से राहत दी। सुबह कोहरा भी देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन निकला कोहरे की तीव्रता कम हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें