राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया कि हमें ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन जमीन के नीचे चल रही हो...सब कुछ हिल रहा था।
वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक अन्य यात्री ने बताया कि यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत अधिक थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने इसके बारे में जानकारी दी है।
वहीं दूसरी तरफ एनसीआर के लोगों ने भी भूकंप के बारे में जानकारी दी। गाजियाबाद के एक निवासी ने बताया कि भूकंप बहुत तेज था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अन्य यात्री ने बताते हुए कहा कि मैं वेटिंग लाउंज में था। वहां से सभी लोग भागकर बाहर आ गए। ऐसा लगा जैसे कोई पुल टूट गया हो।