फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में भरा पानी

Sat, 20 Jul 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की गर्मी और उमस के बाद शनिवार दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली समेत कई इलाको में आज सुबह ही बादल छाए हुए थे और दोपहर होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश भी शुरू हो गई। 

विज्ञापन


कई इलाकों में तो इतनी तेज बारिश हुई है कि सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। जलजमाव के कारण कई इलाकों में जाम भी लग गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। 
 
शुक्रवार को धूप और उमस ने गर्मी से किया बेचैन
बारिश और हवाओं वाले सावन माह में शुक्रवार का दिन धूप और उमस भरा रहा। आसमान में बादल नहीं होने के कारण सूरज दिन भर चमकता रहा, बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई। नमी और तेज धूप के कारण दिन भर उमस वाली गर्मी रही। लोग दिन भर चिपचिपे पसीने वाली गर्मी से परेशान दिखे। 
विज्ञापन


भोर पहर साढ़े चार बजे के करीब दिन का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा में नमी अधिक होने के कारण इस तापमान में भी उमस का अहसास हुआ। आसमान साफ होने के कारण खिली धूप छा गई, हवा भी बंद हो गई, सुबह आठ बजे वातावरण में सापेक्षिक नमी की मात्रा 70 फीसदी हो गई। आर्द्रता बढ़ने से शरीर का पसीना सूखना बंद हो गया। इससे लोगों ने बेचैनी महसूस की।

विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे के करीब दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तापमान घटने के साथ ही सापेक्षिक नमी भी थोड़ा सा कम होकर 60 फीसदी पहुंची।हवा नहीं चलने के कारण सूर्यास्त के बाद भी गर्मी और उमस का अहसास कम नहीं हुआ। हालांकि सूर्यास्त के बाद दिन की अपेक्षा नमी और तापमान दोनों में कमी आई इसलिए लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री और अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सापेक्षिक नमी अधिकतम 56-82 फीसदी के बीच दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें