ठंड बढ़ने का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। गुरुग्राम को छोड़कर पूरे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 441 रहा। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद में एक्यूआई 400 से अधिक के आंकड़े के साथ गंभीर श्रेणी में रहा।
सफर के अनुसार, तापमान के गिरने और कोहरे की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इससे स्मॉग की स्थिति बनी है। शनिवार से हवा की गति बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना है। वहीं, 3 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदूषण का स्तर कम होने के कयास हैं।
एनसीआर में एक्यूआई
गाजियाबाद 470
नोएडा 455
दिल्ली 441
ग्रेटर नोएडा 434
फरीदाबाद 421
गुरुग्राम 376