फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Quality Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट गहराया, छाई जहरीली धुंध की चादर

Thu, 22 Oct 2020 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में छाई धुंध की चादर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में गुरुवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 रहा और प्रदूषण का स्तर 'खराब' की श्रेणी में ही रहा। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) समेत अन्य एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन यह बुधवार की तरह गुरुवार को भी खराब की श्रेणी में ही रहा।

सीपीसीबी के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 था।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 23 और 24 अक्टूबर को वायु की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब के बीच रहेगी।

आज सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता स्तर 254 और पटपड़गंज में 246 मापा गया। यह दोनों ही खराब श्रेणी में आते हैं। राजपथ पर सुबह साइकिल से सैर करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि, हमें साइकलिंग के वक्त सांस लेने में तकलीफ होती है। अगस्त और अब की हवा में बहुत अंतर है जो हम महसूस कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें