फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर प्रदूषण, सम-विषम से तीन दिन के लिए छूट

Sun, 10 Nov 2019 01:17 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

लंबे समय से प्रदूषण की मार झेलते दिल्ली एनसीआर में नाम मात्र की राहत के बाद रविवार को फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। रविवार को दिल्ली में वायु सूचकांक 281, नोएडा में 302, ग्रेटर नोएडा में 297, फरीदाबाद में 251 और गुरुग्राम में 253 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


प्रदूषण के अलावा राजधानी के लोगों के लिए सम-विषम से संबंधित एक और राहत देने वाली खबर है। आज से लेकर तीन दिनों तक राजधानी के लोगों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी।  वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को दिल्ली एनसीआर न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा की रफ्तार में कमी आएगी। हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बहुत खराब श्रेणी में लौटने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच रह सकता है, लेकिन खतरनाक स्तर तक प्रदूषण के पहुंचने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें