फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से बुरा हाल: स्मॉग में लिपटी दिल्ली, एक्यूआई 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद के भी हालात खराब

Fri, 13 Nov 2026 08:09 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली शुक्रवार सुबह स्मॉग में लिपटी नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह 8 बजे के आंकडों के मुताबिक, 403 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, अलीपुर में 383, आनंद विहार में 418, अशोक विहार 405, आया नगर 433, बदरपुर 405, बवाना 416, चांदनी चौक 480, डीटीयू 443, द्वारका सेक्टर-8 में 366 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 405, आईटीओ 448, जहांगीरपुरी 432, लोधी रोड 341, मुंडका 435, ओखला फेज-2 में 401, नरेला 369, , नॉर्थ कैंपस 479, पटपड़गंज में 384, पंजाबी बाग 458, रोहिणी 414, विवेक विहार 423 एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोएडा के सेक्टर 62 में 400 पार एक्यूआई
सीपीसीबी के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 317, सेक्टर 116 में 402, सेक्टर 125 में 353, सेक्टर 150 में 337, सेक्टर-1 में 335, सेक्टर 39 में 334, सेक्टर 62 में 474 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में एक्यूआई
सीपीसीबी के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 253, इंदिरापुरम में 432, लोनी में 385 , संजय नगर में 391, वसुंधरा में 405 और वेव सिटी में 396 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें