बेहद खराब श्रेणी में हवा बरकरार
दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई, जबकि आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। इस कारण सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। यह रविवार की तुलना में 9 अंकों की गिरावट है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बात करें तो नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 397 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। गाजियाबाद में यह 396, ग्रेटर नोएडा में 382 और गुरुग्राम में 286 रहा। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ पाई गई, जहाँ सूचकांक 396 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
आगामी दिनों में भी 'बेहद खराब' श्रेणी में हवा रहने का अनुमान
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि सांस के मरीजों को आने वाले दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। CPCB के अनुसार, राजधानी के कई निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' और कई अन्य पर 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है।
प्रदूषण पर आप के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
प्रदूषण स्तर को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 10 साल तक सत्ता में रहते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, आज वेे नेता भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
सचदेवा ने कहा कि मौजूदा स्थिति चिंताजनक जरूर है लेकिन भाजपा सरकार के प्रयासों का असर दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार को दिनभर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में औसत प्रदूषण स्तर एक्यूआई 400 से नीचे रहा, जबकि पिछले वर्ष 24 नवंबर 2024 को दिल्ली का औसत एक्यूआई 450 के पार था। उन्होंने इसे सरकार की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।