<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Delhi: 45 trains arriving late, 22 cancelled & 4 rescheduled due to <a href="https://twitter.com/hashtag/fog?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#fog</a>/operational reasons.</p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/950552128094744576?ref_src=twsrc%5Etfw">January 9, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
वहीं 2 फ्लाइट भी देरी से पहुंची और 6 फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई। दिल्ली में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन से चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं थोड़ा परेशान करेंगी।
बता दें कि, सोमवार को भी कोहरे का असर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा देखने को मिला। कोहरे के चलते कम दृश्यता होने की वजह से रेलवे को दिल्ली से चलने वाली 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 50 से भी अधिक रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से ट्रैक पर दौड़ती नजर आईं। वहीं, 8 ट्रेनों की समय सारिणी में फेरबदल करना पड़ा।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों को लेकर फेरबदल किया गया है। सोमवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई विमानों की उड़ान पर भी असर देखने को मिला। बताया गया कि सोमवार को 50 से ज्यादा घरेलू विमानों ने अपने तय समय से काफी देर से उड़ान भरी। कुछ अंतरराष्ट्रीय विमानों ने भी अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी।
हालांकि कड़ाके की ठंड से सोमवार को लोगों को कुछ राहत मिली। सवेरे से ही तेज धूप निकलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह कोहरे का असर भी कम रहा। सप्ताह की शुरुआत में ही तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास हुआ।
सोमवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह 8:30 बजे आद्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। पालम केंद्र पर सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 400 मीटर और सफदरजंग केंद्र पर 800 मीटर दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। आसमान साफ रहने के कारण धूप निकलेगी।